जरुरी जानकारी | ईपीएफओ में फरवरी में शुद्ध आधार पर 15.48 लाख सदस्य जुड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेवानिवृत्ति निधि निकाय ईपीएफओ ने फरवरी, 2024 में शुद्ध आधार पर 15.48 लाख सदस्य जोड़े।

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल सेवानिवृत्ति निधि निकाय ईपीएफओ ने फरवरी, 2024 में शुद्ध आधार पर 15.48 लाख सदस्य जोड़े।

श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि फरवरी, 2024 में लगभग 7.78 लाख सदस्यों ने पहली बार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में नामांकन किया।

ईपीएफओ के पेरोल आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा संख्या 18-25 आयु वर्ग की है। फरवरी 2024 में जोड़े गए कुल नए सदस्यों में इस वर्ग की हिस्सेदारी 56.36 प्रतिशत है। आंकड़े बताते हैं कि संगठित कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकांश व्यक्ति युवा, मुख्य रूप से पहली बार नौकरी चाहने वाले हैं।

पेरोल आंकड़ों से पता चलता है कि लगभग 11.78 लाख सदस्य बाहर निकल गए और बाद में ईपीएफओ में फिर से शामिल हो गए।

इन सदस्यों ने अपनी नौकरी बदल ली और ईपीएफओ के दायरे में आने वाले प्रतिष्ठानों में फिर से शामिल हो गए। इन सदस्यों ने अंतिम निपटान के लिए आवेदन करने के बजाय अपनी राशि को स्थानांतरित करने का विकल्प चुना, जिससे दीर्घकालिक वित्तीय कल्याण की रक्षा हुई और उनकी सामाजिक सुरक्षा का विस्तार हुआ।

पेरोल आंकड़ों के लिंग-वार विश्लेषण से पता चलता है कि 7.78 लाख नए सदस्यों में से लगभग 2.05 लाख महिला सदस्य हैं।

इसके अलावा, महीने के दौरान महिला सदस्यों की शुद्ध संख्या लगभग 3.08 लाख रही।

महिला सदस्यों का जुड़ना अधिक समावेशी और विविध कार्यबल की ओर व्यापक बदलाव का संकेत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने