देश की खबरें | तेलंगाना में कोविड-19 के 1,498 नए मामले, छह लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में कोविड-19 के 1,498 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3.14 लाख से अधिक हो गयी है जबकि संक्रमण से छह और लोगों के दम तोड़ देने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,729 हो गयी है। राज्य सरकार ने मंगलवार को इस बारे में बताया।

हैदराबाद, छह अप्रैल तेलंगाना में कोविड-19 के 1,498 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3.14 लाख से अधिक हो गयी है जबकि संक्रमण से छह और लोगों के दम तोड़ देने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,729 हो गयी है। राज्य सरकार ने मंगलवार को इस बारे में बताया।

राज्य सरकार द्वारा पांच अप्रैल को रात आठ बजे तक के स्वास्थ्य बुलेटिन में दी गयी जानकारी के अनुसार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 313 मामले आये हैं। इसके बाद मेडचल मलकाजगिरि में 164 और निजामाबाद में 142 मामले आये हैं।

संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,14,735 हो गयी है जबकि 245 मरीजों के स्वस्थ होने से अब तक 3,03,013 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के 9,993 मरीजों का इलाज चल रहा है और सोमवार को 62,350 नमूनों की जांच की गयी। कुल मिलाकर 1.04 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच की गयी है।

बुलेटिन के अनुसार प्रति 10 लाख आबादी पर 2.82 लाख से अधिक नमूनों की जांच हुई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में मृत्यु दर 0.54 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 1.3 प्रतिशत है।

तेलंगाना में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 96.27 प्रतिशत है जबकि देश में यह 92.5 प्रतिशत है।

एक अन्य विज्ञप्ति के अनुसार पांच अप्रैल तक राज्य भर में 12.80 लाख से अधिक लोगों को टीके की पहली खुराक जबकि 2.66 लाख से अधिक लोगों को दूसरी खुराक दी गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट