पाकिस्तान में 1,487 नए COVID-19 पॉजिटिव मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 271,886

पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,487 नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 271,886 हो गई. ने बताया कि इस बीमारी से अब तक 236,596 लोग स्वस्थ हो चुके हैं.

कोरोना से जंग | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

इस्लामाबाद, 25 जुलाई: पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,487 नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 271,886 हो गई. राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि इस बीमारी से अब तक 236,596 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. संक्रमण के कुल मामलों में सिंध में 116,800, पंजाब में 91,691, खैबर-पख्तूनख्वा में 33,071, इस्लामाबाद में 14,821, बलूचिस्तान में 11,550, पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में 2,012 और गिलगित-बाल्तिस्तान में 1,942 मामले सामने आए.

देश में पिछले 24 घंटों में 1,487 नए मरीज सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल मरीजों की संख्या 271,886 पर पहुंच गई जबकि 24 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 5,787 हो गई. मंत्रालय ने बताया कि 1,294 मरीजों की हालत गंभीर है.

यह भी पढ़ें:कोलकाता पुलिस के एक कांस्टेबल की Covid-19 संक्रमण से हुई मौत, राज्य में 900 से अधिक पुलिसकर्मी महामारी से संक्रमित

कोरोना वायरस के 29,503 मरीजों का घर या विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है. अधिकारियों ने अब तक कोरोना वायरस के लिए कुल 1,844,926 नमूनों की जांच की है जिनमें से 23,630 नमूनों की जांच बीते 24 घंटों में की गई.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बनाई अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 146 रनों का लक्ष्य, पाथुम निसांका ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड