देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 148 नए मामले आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 148 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

नयी दिल्ली, 17 मार्च दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 148 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 संक्रमण से राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को एक और व्यक्ति की मौत हुई, जबकि यहां संक्रमण दर 0.47 प्रतिशत दर्ज की गई।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को दिल्ली में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर जहां 18,63,493 हो गई, वहीं मृतकों का आंकड़ा 26,145 पर पहुंच गया।

विभाग ने बताया कि दिल्ली में बुधवार को 31,823 नमूनों की जांच की गई।

बुधवार को दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित 144 नए मरीज मिले थे, जबकि संक्रमण दर 0.39 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई थी।

पांच, छह, दस, 11, 13 और 14 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमण से एक भी जान नहीं गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू