लंदन से 148 प्रवासी राजस्थानी जयपुर पहुंचे, होटलों में क्वारेंटाइन

अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि लंदन से यहां आने वाले सभी 148 लोगों को 14 दिन के पृथक—वास में भेज दिया गया है।

जियो

जयपुर, 22 मई लंदन में राजस्थान के रहने वाले 148 प्रवासियों को लेकर पहली उड़ान शुक्रवार दोपहर जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंची । इन लोगों को यहां के विभिन्न होटलों में 14 दिन के लिए पृथक—वास में भेजा गया है ।

अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि लंदन से यहां आने वाले सभी 148 लोगों को 14 दिन के पृथक—वास में भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इनके यहां पहुंचने पर चिकित्सकों के दल ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया और सबके मोबाइल में आरोग्य सेतु एप और राजकोविड एप डाउनलोड करवाया गया।

आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इनसे हवाई अड्डे के आसपास की निर्धारित 10 होटलों में से अपनी पसंद का होटल चुनने का अवसर दिया गया और इसके बाद उन्हें उनके चुने हुए होटलों तक पहुंचा दिया गया।

उन्होंने बताया कि 14 दिन का पृथक—वास पूरा होने के बाद इन यात्रियों की कोरोना वायरस जांच करवायी जाएगी और रिपोर्ट 'निगेटिव' आने पर ही उनलोगों को घर जाने की अनुमति दी जा सकेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट