देश की खबरें | पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 146 नये मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 146 नये मामले सामने आये, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,71,224 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुडुचेरी/भुवनेश्वर, तीन अगस्त पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 146 नये मामले सामने आये, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,71,224 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी. श्रीरामुलू ने एक बुलेटिन में कहा कि आज सुबह दस बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे में ये मामले सामने आये।

उन्होंने बताया कि पुडुचेरी में 772 मरीज उपचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 134 लोग संक्रमण से ठीक हुये हैं जिससे स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,68,485 हो गयी है।

निदेशक ने बताया कि संक्रमण से पिछले 24 घंटे में किसी की मौत नहीं हुयी है और मृतकों की संख्या 1967 बनी हुई है।

भुवनेश्वर से प्राप्त जानकारी में कहा गया है कि ओडिशा में संक्रमण के 920 नये मामले सामने आये हैं जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर बुधवार को 13,15,603 हो गयी। नये मामलों में 166 बच्चे संक्रमित पाये गये हैं।

एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुयी है और मरने वालों की संख्या 9,142 बनी हुई है।

इसमें कहा गया है कि ओडिशा में 6,385 मरीज उपचाराधीन हैं।

बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब तक 13,00,023 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट