देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना के 14,361 नए मामले सामने आए, 331 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 14,361 नए मामले सामने आए और इसके साथ संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,47,995 हो गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 28 अगस्त महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 14,361 नए मामले सामने आए और इसके साथ संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,47,995 हो गयी।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत केस: महिला कॉन्स्टेबलों के साथ मुंबई पुलिस की एक टीम डीआरडीओ के गेस्ट पहुंची: 28 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि इस वायरस की वजह से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 23,775 तक पहुंच गयी। राज्य में एक दिन में 331 मरीजों की मौत हो गयी।

राज्य में अभी 1,80,718 लोग वायरस से संक्रमित हैं। इस बीच स्वस्थ होने के बाद 11,607 लोगों को छुट्टी दे दी गई। स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 5,43,170 हो गई है।

यह भी पढ़े | NEET-JEE 2020 Exams 2020: गैर-बीजेपी शासित राज्यों के 6 मंत्रियों ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की समीक्षा याचिका.

राज्य की राजधानी मुंबई में दिन में संक्रमण के 1,217 नए मामले सामने आए और 30 मरीजों की मौत हो गयी। शहर में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,42,108 तक पहुंच गई वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 7,565 हो गया।

उन्होंने कहा कि मुंबई में अभी 19,407 लोग वायरस से संक्रमित हैं।

पुणे शहर में शुक्रवार को 1,795 नए मामले सामने आए और 22 मरीजों की मौत हो गयी।

राज्य में अब तक 39,32,522 परीक्षण किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट