देश की खबरें | तेलंगाना में कोविड-19 के 1,436 नए मामले, 14 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में कोविड-19 के नए मामलों में गिरावट का सिलसिला जारी है और रविवार को राज्य में केवल 1,436 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जो गत दो महीने में सबसे कम है।

सीआईसीएसई 12वीं की बोर्ड

हैदराबाद, छह जून तेलंगाना में कोविड-19 के नए मामलों में गिरावट का सिलसिला जारी है और रविवार को राज्य में केवल 1,436 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जो गत दो महीने में सबसे कम है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक रविवार को आए नए मामलों को मिलाकर राज्य में अबतक संक्रमित हुए लोगों की कुला संख्या 5,91,170 हो गई है। वहीं, गत 24 घंटे में 14 और मरीजों की मौत होने से राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 3,378 तक पहुंच गई है।

बुलेटिन के मुताबिक वृहद हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 184 नए मामले आए जबकि खम्मम में 148 और नलगोंडा में 118 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। तेलंगाना में इस समय 27,016 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि गत 24 घंटे में 97 हजार नमूनों की जांच की गई।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में गत 24 घंटे के दौरान 3,614 मरीज संक्रमण मुक्त हुए जिन्हें मिलाकर अबतक 5,60,776 मरीज इस महामारी को मात दे चुके हैं।

बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में कोविड-19 से मृत्युदर 0.57 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय औसत 1.2 प्रतिशत है।

वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 93.62 प्रतिशत के मुकाबले तेलंगाना में मरीजों के ठीक होने की दर 94.85 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट