देश की खबरें | गाजियाबाद में 14 साल की लड़की से बलात्कार, एक आरोपी को हिरासत में लिया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित लिंक रोड क्षेत्र में 14 साल की एक लड़की से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

गाजियाबाद, 29 अगस्त उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित लिंक रोड क्षेत्र में 14 साल की एक लड़की से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

साहिबाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश कुमार उपाध्याय ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार की शाम को लिंक रोड थाना क्षेत्र के बृज विहार चौकी इलाके में 14 साल की एक लड़की घर में अकेली थी, तभी कबाड़ का काम करने वाले दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति ने मारपीट कर उससे बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिये भेजा गया है। घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को हिरासत में लिया गया है।

कथित पीड़िता की चाची ने संवाददाताओं को बताया कि बुधवार शाम छह बजे लड़की बच्चों को खिला रही थी तभी तीन-चार लोग पीछे के रास्ते घर में घुसे।

उन्होंने कहा कि उस वक्त बिजली नहीं आ रही थी, अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपियों ने लड़की को नशीला पदार्थ सुंघाकर उससे बलात्कार किया, आरोपी पड़ोस में ही कबाड़ का काम करते हैं।

इस घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने वारदात को अंजाम देने वाले लोगों को फांसी देने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कबाड़ी की दुकान में घुसकर सामान बाहर फेंक दिया। एक ई-रिक्शा में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को सम्भाला।

सं. सलीम जोहेब

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\