विदेश की खबरें | कीव में रूस के ड्रोन और मिसाइल हमले में 14 लोगों की मौत, 40 से अधिक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कीव शहर सैन्य प्रशासन के प्रमुख तिमुर तकाचेंको ने बताया कि हमले में 14 लोगों की मौत हो गयी है, एक रिहायशी इमारत ढेर हो गयी तथा कई अपार्टमेंट नष्ट हो गए हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कीव शहर सैन्य प्रशासन के प्रमुख तिमुर तकाचेंको ने बताया कि हमले में 14 लोगों की मौत हो गयी है, एक रिहायशी इमारत ढेर हो गयी तथा कई अपार्टमेंट नष्ट हो गए हैं।

आपातकालीन कर्मी मलबे से लोगों को बचाने के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं।

यूक्रेन की आपात सेवा ने बताया कि हमले में 44 लोग घायल हुए हैं।

यह कीव को निशाना बनाकर किया गया नया ड्रोन और मिसाइल हमला है। यह हमला ऐसे वक्त में किया गया है कि जब विश्व नेता कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए एकजुट हुए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के भी इस सम्मेलन में भाग लेने की उम्मीद है।

गृह मंत्री इहोर क्लिमेंको ने घटनास्थल पर पत्रकारों को बताया कि हमले में छर्रा लगने से घायल हुए एक अमेरिकी नागरिक की मौत हो गयी है। मंगलवार को रातभर विस्फोट की आवाजें सुनी गयी।

क्लिमेंको ने बताया कि हमले में एक रिहायशी इमारत में बने 30 अपार्टमेंट नष्ट हो गए।

शहर के स्वियातोशिन्स्की और सोलोमिंस्की प्रांत में भी लोग घायल हुए हैं। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि यूक्रेनी हवाई रक्षा प्रणाली के ध्वस्त हो जाने से गिरे मलबे के कारण शहर के दो अन्य प्रांतों में आग लग गयी है।

जी-7 के मेजबान देश कनाडा ने जेलेंस्की को शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया है जहां उनके विश्व नेताओं के साथ अलग-अलग मुलाकात करने की संभावना है।

जेलेंस्की को मंगलवार को कनाडा में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करनी थी लेकिन व्हाइट हाउस ने घोषणा की कि ट्रंप पश्चिम एशिया में तनाव के कारण मंगलवार रात के बजाय सोमवार रात को वाशिंगटन लौट रहे हैं।

रूस ने हाल के सप्ताहों में रिकॉर्ड संख्या में ड्रोन और मिसाइल छोड़ी हैं। यूक्रेन की सुरक्षा सेवा एजेंसी द्वारा रूसी क्षेत्र में हवाई अड्डों पर युद्धक विमानों को निशाना बनाने का अभियान शुरू किए जाने के बाद मॉस्को ने हमले तेज कर दिए हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana Cabinet Decision: तेलंगाना कैबिनेट का बड़ा फैसला, बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी कटौती का प्रस्ताव

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\