देश की खबरें | वज्रपात की घटनाओं में 14 लोगों की मृत्यु, मुख्यमंत्री ने दिए सहायता के निर्देश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बुधवार को बारिश के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से कम से कम 14 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 16 अन्य झुलस कर घायल हो गए ।

लखनऊ, 20 जुलाई उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बुधवार को बारिश के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से कम से कम 14 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 16 अन्य झुलस कर घायल हो गए ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये की सहायता की घोषणा की है।

प्रदेश के राहत आयुक्त कार्यालय से मिली सूचना के मुताबिक प्रदेश में बिजली गिरने की घटनाओं में कुल 14 लोगों की मृत्यु हुई है। इसमें कहा गया है कि इनमें बांदा में सबसे ज्यादा चार लोगों की मौत हुई है।

इसमें कहा गया है कि इसके अलावा फतेहपुर में दो तथा बलरामपुर, चंदौली, बुलंदशहर, रायबरेली, अमेठी, कौशांबी, सुल्तानपुर और चित्रकूट जिलों में वज्रपात से एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है।

जानकारी के अनुसार इसके अलावा विभिन्न जिलों में बिजली गिरने की घटनाओं में कुल 16 लोग जख्मी भी हुए हैं।

राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली के कारण हुई मौत पर दुख व्यक्त करते हुए संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

आदित्यनाथ ने बिजली गिरने की घटनाओं में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश भी दिए हैं।

गौरतलब है कि करीब एक महीने तक मानसून की बेरुखी के बाद बुधवार को उत्तर प्रदेश के अनेक हिस्सों में झमाझम बारिश हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट