विदेश की खबरें | वियतनाम में तूफान ‘यागी’ से 14 लोगों की मौत, भारी बारिश की चेतावनी जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वियतनामी अधिकारियों द्वारा पिछले दशक में इस क्षेत्र में आए सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक माने जा रहे ‘यागी’ के कारण उत्तरी वियतनाम में 30 लाख से अधिक लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उन्होंने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वियतनामी अधिकारियों द्वारा पिछले दशक में इस क्षेत्र में आए सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक माने जा रहे ‘यागी’ के कारण उत्तरी वियतनाम में 30 लाख से अधिक लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इससे कृषि भूमि को भी नुकसान पहुंचा है। चार हवाई अड्डों को बंद करने के बाद सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गईं।

तूफान ने शनिवार दोपहर को वियतनाम के उत्तरी तटीय प्रांतों क्वांग निन्ह और हैफोंग में 149 किलोमीटर प्रति घंटे (92 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से दस्तक दी।

वियतनाम के मौसम विभाग ने उत्तरी और मध्य प्रांतों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है तथा निचले इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी दी गई है।

राजधानी हनोई में सेना और पुलिस बलों के साथ नगरपालिका कर्मचारी उखड़े हुए पेड़ों, होर्डिंग, गिरे हुए बिजली के खंभों और ढह गई छतों को हटाने तथा क्षतिग्रस्त भवनों का आकलन कर रहे हैं।

बुधवार को ‘यागी’ तूफान उत्तर-पश्चिमी फिलीपीन से दक्षिण चीन सागर की ओर बढ़ा था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट