विदेश की खबरें | ब्रिटेन के ब्रिस्टल मे लॉकडाउन विरोधी प्रदर्शन को लेकर 14 लोग गिरफ्तार किये गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इंगलैंड के दक्षिण पश्चिम शहर ब्रिस्टल में पुलिस ने बुधवार को कहा कि करीब 200 प्रदर्शनकारियों के दूसरे ‘किल द बिल’ लॉकडाउन विरोधी प्रदर्शन के लिए जुटने के बाद 14 गिरफ्तारियां की गयी हैं। कुछ दिन पहले ऐसा ही एक प्रदर्शन हिंसक हो गया था।

लंदन, 24 मार्च इंगलैंड के दक्षिण पश्चिम शहर ब्रिस्टल में पुलिस ने बुधवार को कहा कि करीब 200 प्रदर्शनकारियों के दूसरे ‘किल द बिल’ लॉकडाउन विरोधी प्रदर्शन के लिए जुटने के बाद 14 गिरफ्तारियां की गयी हैं। कुछ दिन पहले ऐसा ही एक प्रदर्शन हिंसक हो गया था।

स्थानीय एवन और सोमरसेट पुलिस ने बताया कि कोविड-19 लॉकडान कानून का उल्लंघन करने और राजमार्ग को बाधित करने समेत विभिन्न अपराधों में ये गिरफ्तारियां की गयी हैं। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने का प्रयास किया क्योंकि कोरोना वायरस महामारी को थामने के लिए जमावड़े पर पाबंदी है।

मंगलवार रात के प्रदर्शन का जो फुटेज सामने आया है उनमें प्रदर्शनकारी ‘‘आवर स्ट्रीट्स’’और ‘‘शेम ऑन यू’’ के नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक क्लेयर आर्मिस ने कहा, ‘‘यह बड़ी निराशाभरी बात है कि अधिकारियों को को उस दिन कार्रवाई करनी पड़ी जिस दिन हमें उन लोगों को याद करना चाहिए जिन्होंने पिछले साल कोविड-19 के चलते अपनी जान गंवायी। ब्रिस्टल के समुदायों ने इस वायरस को परास्त करने के लिए बहुत बलिदान दिये हैं और कठिन परिश्रम किया है। इस तरह उनके प्रयासों का अपमान करना लोगों के लिए अस्वीकार्य है।’’

तथाकथित ‘किल द बिल ’ प्रदर्शनकारी सरकार के पुलिस, अपराध, सजा एवं अदालत विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं जो पुलिस को प्रदर्शन से निपटने के लिए और शक्तियां दे देगा।

सप्ताहांत को प्रदर्शन हिंसक हो गया था और प्रदर्शनकारियों ने थाने पर हमला कर दिया था। इस हिंसा में 21 अधिकारी घायल हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड