हमलों में 14 आम नागरिकों, मिलिशिया के नौ सदस्यों की मौत: अफगानिस्तानी अधिकारी

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

काबुल, 20 मई (एपी) युद्ध पीड़ित अफगानिस्तान में बंदूकधारियों के दो अलग-अलग हमलों में 14 आम नागरिकों की मौत हो गई और सरकार समर्थक मिलिशिया की चौकियों पर तालिबान के हमले में नौ लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब संयुक्त राष्ट्र ने हिंसा समाप्त करने की पुन: अपील की है और अमेरिका के विशेष शांति दूत जलयम खलीलजाद ने तालिबान के साथ वार्ता का दूसरा दौर आरंभ कर दिया है।

परवान प्रांतीय सरकार की प्रवक्ता वहीदा शाहकर ने बताया कि मंगलवार देर रात को काबुल के उत्तर में परवान प्रांत की मस्जिद में अज्ञात संख्या में बंदूकधारियों ने हमला किया। बंदूकधारियों के इस हमले में 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

खोस्त प्रांतीय पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता आदिल हैदरी ने बताया कि बंदूकधारियों ने मंगलवार देर रात को पूर्वी खोस्त प्रांत में मस्जिद से लौट रहे एक परिवार पर भी हमला किया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।

दोनों ही मामलों में बंदूकधारी हमलों को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

अभी तक किसी ने भी इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन तालिबान ने इनमें संलिप्तता से इनकार किया है।

तखर प्रांतीय पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता खलील असर ने बताया कि तालिबान ने प्रांत में स्थानीय सरकार समर्थक मिलिशिया की चौकियों को निशाना बनाया। ख्वाजा बहाउद्दीन जिले में मंगलवार देर रात हुए इस हमले में नौ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

इस संबंध में तालिबान ने फिलहाल कोई बयान जारी नहीं किया है।

शाहकर ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने इसे ‘‘मानवता के खिलाफ हमला’’ करार दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू