देश की खबरें | मिजोरम में कोविड-19 के 14 नए मामले सामने आए, कुल संक्रमितों की संख्या 1,548 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजारेम में कोविड-19 के 14 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,548 हो गए। नए मामलों में छह सुरक्षा कर्मी भी शामिल हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

आइजोल, 19 सितम्बर मिजारेम में कोविड-19 के 14 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,548 हो गए। नए मामलों में छह सुरक्षा कर्मी भी शामिल हैं।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से आठ लोगों ने हाल ही में यात्रा की थी और अन्य छह संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने के बाद महामारी की चपेट में आए।

यह भी पढ़े | COVID-19 के प्रकोप के कारण देश में कम हुई अन्य वजहों से मौत, देखें चौंकाने वाले आंकड़े.

उन्होंने बताया कि 14 नए मामलों में से आइजोल जिले में आठ, लुंगलेई में पांच और सेरछिप में एक मामला सामने आया।

उन्होंने बताया कि नए मामलों में असम राइफल्स के पांच और सीमा सुरक्षा बल का एक जवान भी शामिल है।

यह भी पढ़े | Karnataka Deputy CM, CN Ashwathnarayan Tests Positive For COVID-19: कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री सीएन अश्वथनारायण कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी.

अधिकारी ने बताया कि मिजोरम में अभी 575 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है और 973 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में शुक्रवार तक 59,016 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट