देश की खबरें | ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में चार बच्चों सहित 14 और लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिससे राज्य में कोरोना वायरस के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 12,88,253 हो गई। बृहस्पतिवार को जारी एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

भुवनेश्वर, 12 मई ओडिशा में चार बच्चों सहित 14 और लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिससे राज्य में कोरोना वायरस के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 12,88,253 हो गई। बृहस्पतिवार को जारी एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले नौ दिनों में किसी मरीज की मौत नहीं होने के कारण मृतकों की संख्या 9,126 पर स्थिर है। राज्य में कोविड-19 के 135 मरीज उपचाराधीन हैं।

पिछले चौबीस घंटों में कुल 10 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। इसी के साथ ही राज्य में अब तक कुल 12,78,939 लोग महामारी से ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोविड-19 की दैनिक संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत थी।

पिछले चौबीस घंटों में कोविड-19 संक्रमण की जांच के लिए 16,663 नमूनों का परीक्षण किया गया था, जिनमें 14 संक्रमितों का पता चला है।

बुलेटिन के मुताबिक राज्य में बुधवार को कोविड-19 के 17 मामले सामने आए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका