देश की खबरें | दो इनामी नक्सलियों समेत 14 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में दो इनामी नक्सलियों समेत 14 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, सात जनवरी छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में दो इनामी नक्सलियों समेत 14 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि नक्सलियों की ‘‘खोखली विचारधारा से तंग आकर’’ तथा लोन वर्राटू :घर वापस आइए: अभियान से प्रभावित होकर दरभा डिविजन के मलांगिर एरिया कमेटी में सक्रिय 14 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। नक्सलियों ने जिले के किरंदुल थाने में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और पुलिस के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन की अध्यक्ष बामन मिडियामी (35) और मिलिशिया कमांडर राजू मिडियामी (30) के सिर पर एक-एक लाख रूपए का इनाम है।

उन्होंने बताया कि 12 अन्य नक्सलियों में जनमिलिशिया तथा दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन के सदस्य शामिल हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 10-10 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नक्सलियों की घर वापसी के लिए लोन वर्राटू अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के थाना, शिविरों में नक्सलियों का नाम चिपका कर उनसे समाज की मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की जा रही है।

उन्होंने बताया कि लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 63 इनामी नक्सलियों समेत 240 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी