नेपाल में 14 मस्जिदें सील की गयीं, 33 भारतीय पृथक वास में भेजे गये

स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी है।

काठमांडू, 18 अप्रैल नेपाल में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सुनसारी जिले में अधिकारियों ने शनिवार को 14 मस्जिदों को सील कर दिया तथा वहां शरण लिये 33 भारतीयों एवं सात पाकिस्तानियों को पृथक वास में भेज दिया।

स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी है।

पूर्वी नेपाल के इटहरी महानगरपालिका में इन मस्जिदों को सील किया गया है।

निजी समाचार चैनल एवेन्यूज टेलीविजन के अनुसार इन मस्जिदों में शरण लिये हुए 33 भारतीयों और सात पाकिस्तानियों को पृथक वास में भेज दिया गया।

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब 12 भारतीय कोविड-19 से संक्रमित पाये हैं। उसी के साथ देश में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या दोगुनी हो गयी है।

शुक्रवार को एक ही दिन में कोविड-19 के 14 नये मामले आने के बाद इस बीमारी के रोगियों की संख्या बढ़कर 30 हो गयी।

नेपाल 27 अप्रैल तक लॉकडाउन में रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी