देश की खबरें | पुडुचेरी में 14 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि, एक मरीज की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में गत 24 घंटे के दौरान 14 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही यहां अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 40,044 हो गई है।

पुडुचेरी, 15 मार्च केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में गत 24 घंटे के दौरान 14 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही यहां अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 40,044 हो गई है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के निदेशक एस मोहन कुमार ने सोमवार को एक बयान जारी कर बताया कि सुबह 10 बजे तक 24 घंटे में 603 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 14 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि गत 24 घंटे में एक मरीज की मौत हुई है जिसे मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश में अबतक 672 लोगों की जान इस महामारी में जा चुकी है।

मोहन कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र 76 साल थी और वह यहां जेआईपीएमईआर में भर्ती थे।

अधिकारी ने बताया कि गत 24 घंटे में 17 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद छुट्टी दी गई है।

उन्होंने बताया कि पुडुचेरी में कोविड-19 से मृत्युदर एवं ठीक होने की दर क्रमश: 1.68 प्रतिशत और 97.86 प्रतिशत है।

मोहन कुमार ने बताया कि पुडुचेरी में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 186 हो गई है जबकि 39,186 मरीजों को अब तक स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने बताया कि अबतक केंद्र शासित प्रदेश में 6.46 लाख नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अबतक 12,831 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर कार्यरत 4,659 कर्मियों का टीकाकरण हुआ है।

विभाग ने बताया कि कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण का दूसरा चरण एक मार्च को शुरू हुआ और इसके तहत 60 साल से अधिक उम्र के और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 45 साल से अधिक उम्र के 8,675 लोगों को टीके लगाए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट