देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 14 और लोगों की मौत, 2047 नये मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण से शनिवार को 14 और लोगो की मौत हो गई, जिन्हें मिलाकर प्रदेश में 1,426 लोगों की अबतक जान जा चुकी है।
जयपुर, 26 सितंबर राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण से शनिवार को 14 और लोगो की मौत हो गई, जिन्हें मिलाकर प्रदेश में 1,426 लोगों की अबतक जान जा चुकी है।
वहीं, इस अवधि में 2,047 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,26,775 हो गई है।
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से 14 और मौत हुई हैं। जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1426 हो गयी।
उन्होंने बताया कि जयपुर में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक 317, जोधपुर में 141, बीकानेर में 108, अजमेर में 101, कोटा में 97, भरतपुर में 78 मौत हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 1,05,994 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।
यह भी पढ़े | DU Admissions 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय में पहली कटऑफ लिस्ट 12 अक्टूबर को जारी होगी.
इसके साथ ही शुक्रवार को संक्रमण के 2,045 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 1,26,775 हो गयी जिनमें से 19,355 रोगी उपचाराधीन हैं।
अधिकारियों ने बताया कि नये मामलों में जयपुर के 415, जोधपुर के 335, अलवर के 153, बीकानेर के 108, अजमेर के 100, भीलवाड़ा के 90 नये मरीज शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)