देश की खबरें | जम्मू में पिछले वर्ष 14 विदेशी आतंकवादी मारे गए, 13 आतंकी ‘मॉड्यूल’ का भंडाफोड़: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू में बीते वर्ष 14 विदेशी आतंकवादी मारे गए और 13 आतंकी ‘मॉड्यूल’ का भंडाफोड़ किया गया। साथ ही राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में 827 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

जम्मू, एक जनवरी जम्मू में बीते वर्ष 14 विदेशी आतंकवादी मारे गए और 13 आतंकी ‘मॉड्यूल’ का भंडाफोड़ किया गया। साथ ही राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में 827 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत 180 लोगों को हिरासत में लिया, इससे पहले 2023 में 168 लोगों को हिरासत में लिया गया था।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ 2024 में जम्मू क्षेत्र में सुरक्षा और अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की गई। ​​आतंकवाद विरोधी मोर्चे पर इस साल 14 विदेशी आतंकवादियों को ढेर किया गया है।’’

पुलिस ने कहा कि पूरे क्षेत्र में 13 आतंकी ‘मॉड्यूल’ का भंडाफोड़ किया गया। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ ये ‘मॉड्यूल’ पूरे जम्मू क्षेत्र में सक्रिय थे, जिसमें राजौरी और रियासी में एक-एक, पुंछ और कठुआ में दो-दो, उधमपुर में तीन और डोडा में चार मॉड्यूल शामिल हैं।’’

अधिकारी ने कहा कि इन विदेशी आतंकवादियों के खात्मे से क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बाधित करने का प्रयास करने वाले ‘नेटवर्क’ को गहरा झटका लगा है।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ ‘ओवरग्राउंड वर्कर्स’ (ओजीडब्ल्यू) पर कार्रवाई की गई, पिछले साल 282 की तुलना में 827 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत 180 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, वहीं 2023 में 168 को हिरासत में लिया गया था।’’

जम्मू क्षेत्र में छोटे मोटे अपराधों में काफी गिरावट आई है, जहां 2024 में 13,163 आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे जबकि उससे पहले वर्ष यह संख्या 15,774 थी।

प्रवक्ता ने कहा कि यह पूरे क्षेत्र में कानून और व्यवस्था बनाए रखने तथा सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस कर्मियों के अथक प्रयासों का परिणाम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Stats And Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू