देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,374 नये मामले सामने आए, मृतकों की संख्या 934 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,374 नये मामले सामने आये जबकि कोविड-19 से जान गंवाने वालों की संख्या रविवार तक 934 रही। अब तक प्रदेश में 36,476 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

लखनऊ, 12 जुलाई उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,374 नये मामले सामने आये जबकि कोविड-19 से जान गंवाने वालों की संख्या रविवार तक 934 रही। अब तक प्रदेश में 36,476 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 23,334 लोग पूर्णतया उपचारित हो चुके हैं जबकि कोरोना संक्रमण से अब तक 934 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | राजस्थान संकट पर बोले कपिल सिब्बल, क्या हम उस वक्त जागेंगे जब अस्तबल से सारे घोड़े निकल जाएंगे.

प्रसाद ने बताया कि 12, 208 कोविड-19 मरीज इस समय उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के सामने आए 1,374 नये मामलों को मिलकार प्रदेश में कुल 36,476 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश: पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने आज शिमला में अपने आवास पर एक लंच पार्टी दी : 12 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रसाद ने बताया कि पृथकवास वार्ड में 12, 213 लोग भर्ती हैं, जिनका इलाज चिकित्सालयों और मेडिकल कॉलेजों में चल रहा है। पृथकवास केंद्रों में 4,407 लोग हैं, जिनके नमूने लेकर जांच की जा रही है।

प्रसाद ने बताया कि शनिवार को प्रदेश में 39,623 नमूनों की जांच की गयी। अब हम करीब 40 हजार नमूनों की जांच प्रदेश में रोजाना कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मार्च महीने में हमारी क्षमता 60 नमूनों की रोजाना जांच से प्रारंभ हुई थी। आज हम 40 हजार नमूनों की रोजाना जांच कर रहे हैं। इस प्रकार जांच क्षमता साढे़ छह सौ गुना बढ़ गयी है। कई नयी प्रयोगशालाएं बनायी गयीं। हर जिले में ट्रूनेट मशीन पहुंचायी गयी। एंटीजन जांच को भी जोडा गया। प्रदेश में अब तक 11, 56, 089 नमूनों की जांच की गई है।

उन्होंने बताया कि पृथकवास वार्ड में 12, 213 लोग भर्ती हैं, जिनका इलाज चिकित्सालयों और मेडिकल कालेजों में चल रहा है। पृथकवास केंद्रों में 4,407 लोग हैं, जिनके नमूने लेकर जांच की जा रही है।

प्रसाद ने बताया कि पूल जांच के माध्यम से पांच-पांच नमूनों के 2,098 पूल शनिवार को लगाये गये जबकि 10-10 नमूनों के 344 पूल लगाये गये। आरोग्य सेतु ऐप का लगातार इस्तेमाल किया जा रहा है और अब तक 2,01, 167 ऐसे लोगों को फोन कर उनका हालचाल लिया गया है, जिन्हें ऐप के माध्यम से अलर्ट आये थे।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि 27,833 क्षेत्रों में निगरानी का कार्य किया गया है। कुल 1, 19, 64, 948 घरों में 6, 11, 43, 056 लोगों की सेहत की जानकारी ली गई है।

उन्होंने बताया कि दो जुलाई से मेरठ मंडल से सभी घरों के लिए ‘डोर टू डोर’ सर्वे का काम प्रारंभ किया गया है जो रविवार को समाप्त हो रहा है। पहले से बीमार लोगों और लक्षणात्मक लोगों का ब्योरा तैयार किया गया है। पांच जुलाई से यही कार्रवाई प्रदेश के 17 अन्य मंडलों से शुरू हुई जो 15 जुलाई तक चलेगी।

प्रसाद ने बताया कि घर-घर सर्वेक्षण के शनिवार तक के आंकडों के मुताबिक 2, 51, 94, 708 घरों में 12, 94, 35, 139 लोगों का सर्वेक्षण किया गया। जो आंकडे निकलकर आ रहे हैं, उनके अनुसार 8, 48, 593 लोग मधुमेह से ग्रस्त हैं जबकि 2, 38, 238 उच्च रक्तचाप, 18, 018 कैंसर से, 54, 247 लोग हृदय रोग से ग्रस्त हैं और 16, 879 लोग गुर्दे की बीमारी से जूझ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सभी को हमारी टीम ने सावधान किया है कि आप सतर्क रहें। संक्रमण ना होने पाये इसलिए सावधान रहें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England 2nd Semi Final Match: 25 हजार में बिक रहा था सेमीफाइनल का टिकट, एक शख्स गिरफ्तार

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\