देश की खबरें | ठाणे में कोविड-19 के 1,359 नए मामले, छह और लोगों ने जान गंवाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,359 नए मामले सामने आए जिसके बाद इस जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 2,78,928 पर पहुंच गई है।

ठाणे, 17 मार्च महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,359 नए मामले सामने आए जिसके बाद इस जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 2,78,928 पर पहुंच गई है।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि ये नए मामले मंगलवार को सामने आए।

उन्होंने बताया कि इस वैश्विक महामारी से छह और लोगों की जान चली गई है जिससे ठाणे में कोरोना वायरस के संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 6,349 हो गई है।

उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 मृत्यु दर 2.28 प्रतिशत है।

अभी तक जिले में 2,62,360 मरीज संक्रमण से ठीक हो गए हैं और इसके साथ ही इस बीमारी से 94.06 प्रतिशत मरीज उबर चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि ठाणे में अब भी 10,219 लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के 46,878 मामले सामने आए हैं और 1,207 लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट