देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 13,563 नए मामले आए, 130 मौतें हुईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में शुक्रवार को कोविड-19 के 13,563 नए मामले सामने आए और 130 लोगों की मौत हुई, जिससे राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 30,39,029 और मृतकों की संख्या 14,380 हो गई।

तिरुवनंतपुरम, नौ जुलाई केरल में शुक्रवार को कोविड-19 के 13,563 नए मामले सामने आए और 130 लोगों की मौत हुई, जिससे राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 30,39,029 और मृतकों की संख्या 14,380 हो गई।

मलप्पुरम में सबसे अधिक 1,962 मामले आए, इसके बाद कोझिकोड में 1,494 और कोल्लम में 1,380 मामले आए।

स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने एक विज्ञप्ति में कहा कि संक्रमितों में 57 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले 24 घंटों में 1,30,424 नमूनों की जांच की गई है, जिससे जांच किए गए नमूनों की कुल संख्या बढ़कर 2,41,76,318 हो गई।

जांच संक्रमण दर 10.4 प्रतिशत रही।

इस बीच, शुक्रवार को 10,454 लोग इस बीमारी से ठीक हो गए, जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या 29,11,054 हो गई।

राज्य में फिलहाल 1,13,115 लोगों का इलाज चल रहा है।

राज्य में 3,87,496 व्यक्ति निगरानी में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\