देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस के 134 और मामले, आठ की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के 134 नए संक्रमित व्यक्ति पाए गये तथा आठ लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शहर में संक्रमण दर 0.20 प्रतिशत पर आ गई है।

नयी दिल्ली, 22 जून दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के 134 नए संक्रमित व्यक्ति पाए गये तथा आठ लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शहर में संक्रमण दर 0.20 प्रतिशत पर आ गई है।

विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और इससे जुड़े सफदरजंग अस्पताल ने सोमवार को आईसीएमआर के पोर्टल पर पिछले हफ्ते के 263 मामलों की जानकारी दी गयी हैं।

दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 89 मामले सामने आए थे तथा 11 लोगों की मौत हुई थी। संक्रमण दर 0.16 प्रतिशत थी।

शहर में मंगलवार को हुई आठ और मौतों के बाद मृतक संख्या 24,933 पहुंच गई है। यहां कोविड-19 के मरीजों की मृत्युदर 1.74 प्रतिशत है।

दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल मामले 14,32,778 हो गए हैं। उनमें 14.05 लाख मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान शहर में कोरोना वायरस के 467 मरीजों ने संक्रमण को मात दी। रविवार को यहां सात मरीजों की जान चली गयी थी और 124 नये मरीजों का पता चला था।

दिल्ली में 20 अप्रैल को कोविड-19 के सर्वाधिक 28,395 नये मरीज सामने आये थे। यहां 22 अप्रैल को संक्रमण दर सबसे अधिक 36.2 प्रतिशत पर पहुंच गयी थी। तीन मई को शहर में सबसे अधिक 448 मरीजों ने जान गंवायी थी।

एक दिन पहले सोमवार को 67,916 कोविड-19 जांच की गयी थी। शहर में फिलहाल 1,918 मरीज उपचाराधीन हैं । कल उनकी संख्या 1996 थी।

शहर में पिछले 24 घंटे में 76,291 लोगों को कोविड-19 टीका लगाया गया। उनमें 17,786 को दूसरी खुराक दी गयी।

कोविन पोर्टल के आंकड़े के हिसाब से अबतक 66,11,132 लोगों को टीका लगा है जिनमें 15,97796 को दोनों खुराक लग गयी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट