देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,338 नये मामले, संक्रमण से 36 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,338 नये मामले आने के साथ ही शुक्रवार तक राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 66,09,292 हो गयी। संक्रमण से और 36 लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,40,17 हो गई है।

मुंबई, 29 अक्टूबर महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,338 नये मामले आने के साथ ही शुक्रवार तक राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 66,09,292 हो गयी। संक्रमण से और 36 लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,40,17 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, बुधवार के मुकाबले आज आए नये मामलों की संख्या में भी कमी आयी है। बृहस्पतिवार को राज्य में 1,418 नये मामले आए थे जबकि 36 लोगों की मौत हुई थी।

पिछले 24 घंटों में 2,584 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है और अभी तक कुल 64,47,038 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। राज्य में फिलहाल 18,465 मरीज उपचाराधीन हैं।

महाराष्ट्र में संक्रमण से उबरने की दर फिलहाल 97.55 प्रतिशत है और मृत्युदर 2.12 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 1,22,990 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अभी तक कोविड-19 के 6,24,39,900 नमूनों की जांच हुई है।

राज्य के चार जिलों एवं चार नगर निगमों में पिछले 24 घंटे में कोई नया मरीज सामने नहीं आयाी। सबसे ज्यादा 330 नये मामले मुंबई से आए, जबकि अहमदनगर में 142 नये मामले आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\