देश की खबरें | बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 13,374 नए मामले सामने आए, 84 रोगियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से उद्योग विभाग के निदेशक पंकज कुमार सिंह और पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह सहित 84 लोगों की मौत के बाद बुधवार को मृतकों की कुल संख्या 2,391 हो गई। संक्रमण के 13,374 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 4,41,375 हो गयी ।

पटना, 28 अप्रैल बिहार में 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से उद्योग विभाग के निदेशक पंकज कुमार सिंह और पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह सहित 84 लोगों की मौत के बाद बुधवार को मृतकों की कुल संख्या 2,391 हो गई। संक्रमण के 13,374 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 4,41,375 हो गयी ।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंकज कुमार सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि पंकज कुमार सिंह एक कुशल प्रशासक थे। उनके निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। उनके निधन से प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा ईश्वर से उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

सिंह पिछले सप्ताह कोरोना संक्रमित पाए गए थे। बीती रात पटना शहर में स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह के कोरोना से निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे। उनका निधन दुखद की बात है। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में सोमवार अपराह्न 4 बजे से मंगलवार 4 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के जो 13,374 नए मामले प्रकाश में आए हैं उनमें प्रदेश की राजधानी पटना में सबसे अधिक 2,207 मामले सामने आए।

पिछले साल कोरोना महामारी की शुरूआत होने से लेकर अबतक बिहार में इससे संक्रमित होने वालों की संख्या 4,41,375 पहुंच गयी है जिनमें से 3,40,236 मरीज ठीक हुए जिनमें पिछले 24 घंटे के भीतर ठीक हुए 8,818 मरीज भी शामिल हैं।

बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 1,03,895 नमूनों की जांच की गयी। पिछले साल कोरोना महामारी की शुरूआत से अबतक प्रदेश में 2,62,37,749 नमूनों की जांच की जा चुकी है ।

बिहार में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 98,747 है। संक्रमण से उबरने की दर 77.09 प्रतिशत है।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी