देश की खबरें | देश में कोविड-19 के 1,334 नए मामले आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में 188 दिन बाद कोरोना वायरस के सबसे कम 1,334 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,46,44,076 हो गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 23,193 रह गयी है।

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर भारत में 188 दिन बाद कोरोना वायरस के सबसे कम 1,334 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,46,44,076 हो गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 23,193 रह गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 16 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,28,977 पर पहुंच गयी है। इसमें केरल द्वारा मौत के कुछ मामलों को कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की सूची में शामिल किए गए 12 मामले भी शामिल हैं।

आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.05 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.76 फीसदी हो गयी है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मीरजों की संख्या में 239 मामलों की कमी दर्ज की गयी।

संक्रमण की दैनिक दर 1.52 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.95 प्रतिशत दर्ज की गयी। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,40,91,906 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गयी। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 219.56 करोड़ खुराकें अबतक दी गयी हैं।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में जिन चार लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है उनमें से एक-एक मरीज की मौत कर्नाटक, ओडिशा, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश में हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी