देश की खबरें | कोविड-19 के सिक्किम में 130 और नगालैंड में 91 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के सिक्किम में 130 और नगालैंड में 91 नए मामले सामने आए हैं। राज्यों के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी मिली।

गंगटोक/कोहिमा, 26 जून कोविड-19 के सिक्किम में 130 और नगालैंड में 91 नए मामले सामने आए हैं। राज्यों के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी मिली।

सिक्किम में 130 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,941 हो गई। पिछले 24 घंटे में दो और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 301 हो गई।

बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में अब 2,170 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 17,218 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

वहीं नगालैंड में संक्रमण के 91 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24,850 हो गई। अधिकारी ने बताया कि छह और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 487 हो गई।

दिन में 109 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 22,178 हो गई। राज्य में स्वस्थ होने की दर 89.25 फीसदी है। यहां 1,487 मरीजों का उपचार चल रहा है।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर ऋतु थुर ने बताया कि नगालैंड में शुक्रवार तक 4,03,495 मरीजों को टीके की खुराक दी गई है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के मुख्य निदेशक डॉक्टर नेखरियेल खिमियाओ ने कहा कि शुक्रवार को 37 मामले मोन जिला जेल से सामने आए हैं और यहां तेजी से संक्रमण का प्रसार हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट