देश की खबरें | मथुरा में सड़क हादसे में 13 व्यक्ति घायल, अस्पताल में भर्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनपद में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर छाता कोतवाली अंतर्गत गौहारी क्षेत्र में ‘सर्विस रोड’ से मुख्य सड़क पर आते समय एक पिक-अप वैन आगरा से नोएडा की ओर जा रहे ट्रेलर से टकरा गई जिससे वैन चालक सहित कुल 13 व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मथुरा (उप्र), 24 नवंबर जनपद में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर छाता कोतवाली अंतर्गत गौहारी क्षेत्र में ‘सर्विस रोड’ से मुख्य सड़क पर आते समय एक पिक-अप वैन आगरा से नोएडा की ओर जा रहे ट्रेलर से टकरा गई जिससे वैन चालक सहित कुल 13 व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

घायलों में से नौ लोगों को केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। चार अन्य घायलों को हालत गंभीर होने के कारण कोसीकलां स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) त्रिगुण बिसेन ने बताया कि वैन में बैठे लोग फिरोजाबाद के बताए जा रहे हैं, जो तिलक चढ़ाने के सिलसिले में पलवल के किसी गांव में जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि उनकी वैन जैसे ही सर्विस रोड से राजमार्ग पर पहुंची तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि ट्रेलर चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट