देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 13 नये मामले, स्थिति नियंत्रण में : अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि राज्य में कोविड महामारी की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और घबराने की जरूरत नहीं है।

भुवनेश्वर, 18 अप्रैल ओडिशा के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि राज्य में कोविड महामारी की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और घबराने की जरूरत नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक निरंजन मिश्रा ने कहा कि राज्य के सात-आठ जिलों से ही कोविड-19 के मामले सामने आ रहे हैं।

निरंजन मिश्रा ने कहा कि यदि राज्य में संक्रमण के मामले बढ़ते भी हैं तो यह महामारी की तीसरी लहर की तरह ही कम घातक होगी।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों में बीमारी के लक्षण कम होंगे क्योंकि राज्य में टीकाकरण काफी बेहतर रहा है। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।’’

दरअसल, देश में सोमवार को कोविड-19 के 2,183 नये मामले सामने आए, जो पिछले दिन के मुकाबले 1,033 अधिक हैं। संक्रमण के नये मामलों में यह वृद्धि दिल्ली और उसके आस-पास के क्षेत्रों में संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण हुई है।

निरंजन मिश्रा ने कहा, ‘‘राज्य में कोरोना वायरस के किसी भी नये स्वरूप का पता नहीं चला है। स्थिति पूर्ण नियंत्रण में है और राज्य में कोविड के मौजूदा हालात की निगरानी की जा रही है।’’

इस बीच, ओडिशा में सोमवार को कोविड-19 के 13 नये मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12,87,935 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

ओडिशा में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 107 हो गयी है। राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 11 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे राज्य में इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 12,78,652 हो गई है। संक्रमण की दैनिक दर 0.07 प्रतिशत पर बनी हुई है।

बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे में किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की तादाद 9,123 पर ही स्थिर रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट