देश की खबरें | अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 13 नए मामले, तीन और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 13 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,018 हो गई। वहीं, तीन और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 118 हो गई।

Corona

पोर्ट ब्लेयर, दो जून अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 13 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,018 हो गई। वहीं, तीन और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 118 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि नए मामलों में से दो लोगों ने हाल ही में यात्रा की थी और अन्य 11 संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में संक्रमित पाए गए।

उन्होंने बताया कि 26 और लोगों के ठीक होने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,745 हो गई।

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में अभी 155 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। इनमें से 148 दक्षिण अंडमान जिले और सात उत्तर एवं मध्य अंडमान जिले में उपचाराधीन हैं।

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन ने अभी तक 3.87 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है।

अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक 1,08,911 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक और 17,374 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट