देश की खबरें | हिमाचल में कोविड-19 के 13 और मामले, कुल संख्या हुई 1,431

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 13 और मरीज मिलने से प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,431 हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिमला, 18 जुलाई हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 13 और मरीज मिलने से प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,431 हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आर डी धीमान ने कहा कि कांगड़ा में छह लोग संक्रमित मिले हैं जबकि ऊना में तीन, शिमला में दो और कुल्लू व मंडी में एक-एक संक्रमित मिला है।

यह भी पढ़े | राजस्थानः राज्यपाल कालराज मिश्र से मिलने सीएम अशोक गहलोत राजभवन पहुंचे: 18 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में इस महामारी से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें कहा गया कि इस बीमारी से अब तक 1021 लोग ठीक हो चुके हैं और 15 दूसरे राज्यों में चले गए हैं।

धीमान ने कहा कि प्रदेश में अभी कोविड-19 के 383 मरीजों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े | केरल के तिरुवनंतपुरम में सामुदायिक संक्रमण की हुई पुष्टी, 10 दिनों के लिए लगाया गया सख्त लॉकडाउन.

उन्होंने कहा कि बीते 24 घंटों के दौरान 10 और मरीज – कांगड़ा और ऊना में तीन-तीन, शिमला व मंडी में दो-दो – इस बीमारी से स्वस्थ हुए हैं।

कांगड़ा के उपायुक्त राजेश प्रजापति ने कहा कि जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों के अलावा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल का एक कर्मी भी संक्रमित मिला है।

धीमान ने कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा इलाजरत मामले अभी सोलन में 171 हैं। इसके बाद ऊना में 37, कांगड़ा में 37, शिमला में 25, चंबा में 22, बिलासपुर, किन्नौर और सिरमौर में 18-18, मंडी और कुल्लू में 13-13 तथा हमीरपुर में 11 मरीजों का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड