देश की खबरें | मणिपुर में उग्रवादियों के दो समूहों के बीच गोलीबारी में 13 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के तेंगनौपाल जिले में सोमवार को उग्रवादियों के दो समूहों के बीच हुई गोलीबारी में कम से कम 13 लोग मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इंफाल, चार दिसंबर मणिपुर के तेंगनौपाल जिले में सोमवार को उग्रवादियों के दो समूहों के बीच हुई गोलीबारी में कम से कम 13 लोग मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम को लीथू गांव भेजा गया, जहां उन्हें कम से कम 13 लोगों के शव मिले। जिस जगह यह घटना हुई वहां से म्यांमा सीमा से 15 किमी दूर है। उन्होंने बताया कि मारे गए लोग संभवत: उग्रवादी संगठन पीएलए का सदस्य थे।

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से अधिकारियों ने बताया कि सोमवार दोपहर को गोलीबारी हुई, जिसके बाद शव मिले हैं। प्रारंभिक खबरों से पता चलता है कि ये घाटी के उग्रवादी समूह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के कैडर हो सकते हैं, जिन पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत प्रतिबंध हाल में बढ़ाया गया था।

हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि शवों के पास कोई हथियार या गोला-बारूद नहीं मिला। तेंगनौपाल जिले के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘म्यांमा जा रहे उग्रवादियों के एक समूह पर इलाके में दबदबा रखने वाले उग्रवादियों के एक अन्य समूह ने घात लगाकर हमला किया।’’

उन्होंने कहा कि संभवतः समूह का एक हिस्सा म्यांमा भाग गया होगा, जहां उन्हें मणिपुर वापस भेजे जाने से पहले हथियारों का प्रशिक्षण मिलता है।

यह क्षेत्र शांतिपूर्ण बना हुआ है और चार मई से मणिपुर में हुए जातीय संघर्ष से प्रभावित नहीं हुआ है। राज्य में अशांति में 180 से अधिक लोग मारे गए हैं।

तेंगनौपाल जिले की सीमा म्यांमा से लगती है। गांव में कोई सड़क संपर्क नहीं है और अक्सर उग्रवादी समूहों द्वारा म्यांमा जाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड