जरुरी जानकारी | रिलायंस कॉमर्शियल फाइनेंस के अधिग्रहण में 13 निवेशकों ने दिखायी दिलचस्पी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कर्ज संकट में फंसी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) रिलायंस कॉमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) के अधिग्रहण के लिये 13 वैश्विक व घरेलू निवेशकों ने दिलचस्पी दिखायी है। मामले से जुड़े सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

मुंबई, 12 अगस्त कर्ज संकट में फंसी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) रिलायंस कॉमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) के अधिग्रहण के लिये 13 वैश्विक व घरेलू निवेशकों ने दिलचस्पी दिखायी है। मामले से जुड़े सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

बैंक ऑफ बड़ौदा की अगुवाई में कर्जदाताओं ने बकाया कर्ज वसूल करने को लेकर आरसीएफएल के लिये बोलियां मंगायी थी। रूचिपत्र दायर करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त थी।

यह भी पढ़े | Sushant Singh Rajput Death Case: एनसीपी चीफ शरद पवार बोले, CBI जांच का नहीं है विरोध लेकिन मुंबई पुलिस पर है भरोसा.

सूत्रों ने कहा कि कैप्री ग्लोबल, इंडिया आरएफ, जेएम फाइनेंस एआरसी, एडलवाइस एआरसी, यूवी एआरसी, अर्गो कैपिटल, एआरसीआईएल, ऑथेम इंवेस्टमेंट एंड इंफ्रा लिमिटेड, एसेट्स केयर एंड रिकंस्ट्रक्शन एंटरप्राइज, सीएफएम एआरसी, इन्वेस्ट एआरसी, रेयर एआरसी और इंटरनेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी ने रूचिपत्र जमा किये हैं।

कंपनी वेबसाइट के अनुसार आरसीएफएल का नया ब्रांड नाम रिलायंस मनी कर दिया गया है। कंपनी की कुल प्रबंधित संपत्ति 11 हजार करोड़ रुपये है। यह रिलांयस कैपिटल की शत-प्रतिशत अनुषंगी है।

यह भी पढ़े | UPSC NDA Admit Card 2020 Download: यूपीएससी एनडीए का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे upsc.gov.in या upsconline.nic.in से करें डाउनलोड.

नोटिस के अनुसार, बोली प्रक्रिया में डेलोइट समाधान सलाहकार है।

कंपनी के ऊपर ऋण प्रतिभूतियों सहित कुल बकाया उधार 31 मार्च 2020 तक 9,812.9 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\