देश की खबरें | रीट परीक्षा में लापरवाही में शामिल 10 अध्यापक ओर एक व्याख्याता सहित 13 कर्मचारी निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के शिक्षा विभाग ने राज्य में रविवार को आयोजित राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (रीट) के दौरान कथित लापरवाही में शामिल 10 अध्यापक, एक व्याख्याता सहित 13 कर्मियों को निलंबित कर दिया।

जयपुर, 28 सितंबर राजस्थान के शिक्षा विभाग ने राज्य में रविवार को आयोजित राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (रीट) के दौरान कथित लापरवाही में शामिल 10 अध्यापक, एक व्याख्याता सहित 13 कर्मियों को निलंबित कर दिया।

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटसरा ने बताया कि शिक्षा विभाग के 13 कर्मियों की भूमिका संदिग्ध पायी गई इसलिये उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया।

डोटासरा ने ट्वीट के जरिये कहा कि ‘‘ रीट परीक्षा में अब तक प्राप्त जानकारी के आधार पर शिक्षा विभाग के 13 कर्मचारियों की संदिग्ध भूमिका की सूचना मिली थी जिस पर कार्यवाही करते हुए सभी को निलंबित कर दिया गया है। अब आगे पुलिस जांच रिपोर्ट में दोष सिद्ध होने के बाद इनकी सरकारी सेवा से बर्खास्तगी होगी।’’

जिन लोगों को निलंबित किया गया है उनमें 10 अध्यापक, एक व्याख्याता, एक शारीरिक शिक्षा शिक्षक और एक कनिष्ठ सहायक शामिल हैं। ये लोग सिरोही, जालौर, बाडमेर, नागौर, डूंगरपुर, राजसमंद, भरतपुर और बूंदी जिलों में तैनात थे।

रीट परीक्षा में नकल रोकने के लिये विशेष इंतजाम किये गये थे। इस परीक्षा के लिये 16.51 लाख अभ्यर्थियों ने नामांकन कराया था ।

पुलिस ने परीक्षा के दौरान कई डमी उम्मीदवारों और नकल गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी विभिन्न जिलों में अभ्यर्थियों को नकल, धोखाधडी की सुविधा उपलब्ध करा रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर पांचवें पायदान पर पहुंची गुजरात टाइटंस, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

GT vs RCB, IPL 2026 42nd Match Scorecard: हाईवोल्टेज मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से दी शिकस्त, शुभमन गिल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KL Rahul IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है केएल राहुल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RR vs DC, IPL 2026 43rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला, इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी