Earthquake in Nepal: नेपाल में भूकंप के कारण 128 लोगों की मौत

नेपाल के जाजरकोट जिले में शुक्रवार आधी रात को आए भूकंप के तेज झटकों के कारण कम से कम 128 लोगों की मौत हो गई है. सरकारी ‘नेपाल टेलीविजन’ के अनुसार, पश्चिमी नेपाल के जाजरकोट और रुकुम जिलों में 80 लोगों की मौत हो गई और 140 से अधिक लोग घायल हो गए.

(Photo Credit : ANI)

काठमांडू, 4 नवंबर : नेपाल के जाजरकोट जिले में शुक्रवार आधी रात को आए भूकंप के तेज झटकों के कारण कम से कम 128 लोगों की मौत हो गई है. सरकारी ‘नेपाल टेलीविजन’ के अनुसार, पश्चिमी नेपाल के जाजरकोट और रुकुम जिलों में 80 लोगों की मौत हो गई और 140 से अधिक लोग घायल हो गए. भूकंप के कारण देश में कम से कम 128 लोगों की मौत हुई है.

देश में आए 6.4 तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र जाजरकोट जिले के लामिडांडा में था. शुक्रवार रात 11 बजकर 47 मिनट पर आए भूकंप का असर काठमांडू, इसके आसपास के जिलों और यहां तक कि पड़ोसी देश भारत की राजधानी नयी दिल्ली तक महसूस किया गया. Nepal Earthquake: आधी रात को भूकंप ने मचाई तबाही, नेपाल में अब तक 128 की मौत; तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर

अधिकारियों ने बताया कि नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल ‘प्रचंड’ शनिवार सुबह एक चिकित्सकीय दल के साथ घटना स्थल रवाना हुए. उन्होंने बताया कि नेपाल सेना और नेपाल पुलिस को बचाव कार्य में लगाया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs Nepal, T20 World Cup 2026 25th Match Scorecard: लगातार तीसरा मुकाबला जीतकर वेस्टइंडीज सुपर 8 में मारी एंट्री, नेपाल हुआ टूर्नामेंट से बाहर; यहां देखें WI बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Scorecard: मुंबई में नेपाल ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 134 रनों का लक्ष्य, दीपेंद्र सिंह ऐरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Live Score Update: मुंबई में वेस्टइंडीज बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Pitch Report And Weather Update: वेस्टइंडीज बनाम नेपाल के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\