देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 128 नये मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के बृहस्पतिवार को 128 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3,19,929 पहुंच गई है।
जयपुर, 25 फरवरी राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के बृहस्पतिवार को 128 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3,19,929 पहुंच गई है।
अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को राज्य में 1208 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा था।
नये मामलों में जयपुर में 29, उदयपुर में 15, जोधपुर में 13, डूंगरपुर में 11, भरतपुर में 8, अजमेर में 7, बांसवाडा में 6 और अलवर-बीकानेर में 5-5 नये संक्रमित शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य में 124 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए। राज्य में अब तक कुल 3,15,936 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।
राज्य में इस संक्रमण से पिछले पांच दिनों में किसी की मृत्यु नहीं हुई है। राज्य में अब तक 2785 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें जयपुर में 518, जोधपुर में 305, अजमेर में 222, कोटा में 169, बीकानेर में 167, भरतपुर में 120, उदयपुर में 123, पाली में 109 और सीकर में 101 लोगों की मौत हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2021 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

