आंध्र प्रदेश के 12,794 प्रवासी मजदूर लौटना चाहते हैं घर

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आंध्र प्रदेश सरकार ने एक हेल्पलाइन जारी करते हुए विजयवाड़ा में एक अंतर-राज्य नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है और राज्य में फंसे प्रवासी मजदूरों की निर्बाध वापसी के लिए एक नोडल अधिकारी की नियुक्त भी की गई है।

जमात

अमरावती, एक मई कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए लॉकडाउन के प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद आंध्र प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे 12,700 से अधिक प्रवासी मजदूर अपने घरों को लौटने के इच्छुक हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आंध्र प्रदेश सरकार ने एक हेल्पलाइन जारी करते हुए विजयवाड़ा में एक अंतर-राज्य नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है और राज्य में फंसे प्रवासी मजदूरों की निर्बाध वापसी के लिए एक नोडल अधिकारी की नियुक्त भी की गई है।

साथ ही, सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर प्रवासी मजदूरों को उनके संबंधित गृह राज्यों में वापस भेजने के लिए आवश्यक मंजूरी मांगी गई है।

उन्होंने बताया कि हमने आंध्र प्रदेश के विभिन्न जिलों में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले 13,255 प्रवासी मजदूरों की पहचान की है। इनमें से 12,794 मजदूरों ने अपने गृह राज्य वापस जाने की इच्छा जाहिर की है और 461 यहीं रहना चाहते हैं।

राज्य के परिवहन प्रमुख सचिव एम टी कृष्णा बाबू ने कहा, ‘‘ हमने प्रवासियों की वापसी के लिए मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है।’’

उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से जवाब मिलने के बाद सरकार आगे कदम उठाएगी।

यहां कम से कम 10,696 प्रवासी मजदूर सरकारी राहत शिविरों में है जबकि 2,098 गैर सरकारी-संगठनों के शिविरों में रह रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी