गुजरात में कोविड-19 के 127 नये मामले, पांच और लोगों की मौत
इनमें से 88 नये मामले अहमदाबाद में सामने आये हैं।
अहमदाबाद, 15 अप्रैल गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 127 नये मामले सामने आने के साथ बुधवार को राज्य में कुल मामले बढ़ कर 766 हो गये। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
इनमें से 88 नये मामले अहमदाबाद में सामने आये हैं।
सूरत में नौ मामले, जबकि वड़ोदरा में आठ मामले बुधवार को सामने आये।
नर्मदा जिले में प्रथम दो मामले, वहीं बोतड और खेड़ा जिलों में एक-एक मामले सामने आये।
भावनगर में दो, राजकोट मे छह, पंचमहल में तीन और आणंद में सात मामले सामने आये हैं।
गुजरात में बुधवार को पांच संक्रमित मरीजों की मौत हो गई जिससे राज्य में मृतकों की संख्या बढ़ कर 33 पहुंच गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
संबंधित खबरें
भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती: LPG कार्गो 'शिवालिक' मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, 46,000 मीट्रिक टन गैस की होगी आपूर्ति
Tateeree Row: 'ततीरी' विवाद के बीच रैपर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढ़ी
अरिजीत सिंह के बाद श्रेया घोषाल ने भी दिए प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक लेने के संकेत, कहा- 'मुझे भी विश्राम की जरूरत महसूस होती है'
बेंगलुरु में 'मॉरल पुलिसिंग': छोटे कपड़ों को लेकर बुजुर्ग महिला ने इन्फ्लुएंसर श्रेयांशी को टोका, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस (Watch Video)
\