देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 12,651 नए मामले, 319 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी से गंभीर रूप से जूझ रही राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 12,651 नए मामले सामने आए, जबकि इस दौरान 319 मरीजों की मौत हो गयी।

नयी दिल्ली, 10 मई कोविड-19 महामारी से गंभीर रूप से जूझ रही राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 12,651 नए मामले सामने आए, जबकि इस दौरान 319 मरीजों की मौत हो गयी।

वहीं, सोमवार को कोरोना संक्रमण की दर घटकर 19.10 प्रतिशत हो गयी, जोकि पिछले चार सप्ताह में सबसे कम है।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

कोरोना संक्रमण के नए मामलों में गिरावट को जांच संख्या में कमी से जोड़कर देखा जा रहा है। रविवार को 66,234 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी।

राजधानी में कोरोना संक्रमण की दर 16 अप्रैल के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंचकर 19.10 हो गयी है।

गौरतलब है कि दिल्ली में 17 अप्रैल के बाद से कोरोना संक्रमण की दर लगातार 20 प्रतिशत से अधिक बनी हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: बच्चे ने गलती से घुमाया स्कूटी का एक्सीलेटर, दीवार से टकराने के कारण महिला और मासूम गंभीर रूप से घायल (Watch Video)

Melody Road Mumbai Coastal Road: मुंबई कोस्टल रोड पर देश का पहला 'मेलोडी रोड' तैयार, अब सफर के दौरान सुनाई देगी ‘जय हो’ की धुन

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\