विदेश की खबरें | रूसी क्षेत्र में घुसे यूक्रेन के 125 ड्रोन को नष्ट किया गया : मॉस्को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. फरवरी 2022 में मॉस्को द्वारा यूक्रेन पर हमला करने के बाद से रूसी आसमान में सबसे बड़ी संख्या में यूक्रेनी ड्रोन देखे गए हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

फरवरी 2022 में मॉस्को द्वारा यूक्रेन पर हमला करने के बाद से रूसी आसमान में सबसे बड़ी संख्या में यूक्रेनी ड्रोन देखे गए हैं।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने सात क्षेत्रों में रात के दौरान 125 ड्रोन को नष्ट किया। रूसी वायु रक्षा द्वारा वोल्गोग्राद क्षेत्र में सबसे अधिक 67 यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट किया गया।

गवर्नर अलेक्सांद्र गुसेव ने बताया कि रूस के वोरोनिश क्षेत्र में भी 17 ड्रोन देखे गए, जिन्हें नष्ट करने के दौरान गिरे मलबे के कारण एक अपार्टमेंट के हिस्से को नुकसान पहुंचा।

सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में एक ऊंची इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल की खिड़कियों से आग की लपटें निकलती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

रोस्तोव के गवर्नर वसीली गोलुबेव ने बताया कि क्षेत्र में 18 ड्रोन देखे गए, जिन्हें नष्ट कर दिया गया और इसके कारण जंगल में आग लग गई।

उन्होंने बताया कि जंगल में आग लगने का असर रिहायशी क्षेत्र में नहीं पड़ा है और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी