देश की खबरें | पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 125 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 125 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 41,226 हो गए।

पुडुचेरी, 29 मार्च पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 125 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 41,226 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बयान जारी कर कहा कि महे में सरकारी अस्पताल में 67 वर्षीय एक व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हो गई। उन्होंने कहा कि संघ शासित प्रदेश में अब तक महामारी से 681 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मोहन कुमार ने बताया कि अभी 991 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 39,554 मरीज ठीक हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब तक 24,950 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर तैनात 10,467 कर्मियों को टीका दिया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि एक मार्च से शुरू हुए टीकाकरण अभियान में अब तक 27,382 लोगों को टीका दिया जा चुका जो या तो वरिष्ठ नागरिक हैं या फिर पहले से किसी बीमारी से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट