देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 1,246 नए मामले, 10 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 1,246 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,44,490 हो गई है। वहीं, महामारी से 10 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 14,118 हो गई है।

अमरावती, 24 सितंबर आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 1,246 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,44,490 हो गई है। वहीं, महामारी से 10 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 14,118 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को एक बुलेटिन में कहा कि बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,450 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 20,16,837 हो गई है और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 13,535 हो गई है।

बुलेटिन के मुताबिक राज्य में अब तक 2.79 करोड़ नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है और संक्रमण की दर पिछले सप्ताह के मुकाबले 0.10 घटकर 7.32 प्रतिशत हो गयी है। संक्रमण से ठीक होने की दर बढ़कर 98.64 प्रतिशत हो चुकी है। राज्य में कोविड-19 के कारण मृत्यु दर 0.69 प्रतिशत पर स्थिर बनी हुई है।

आंध्र प्रदेश में केवल तीन जिलों में ही कोविड-19 के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है जबकि शेष 10 जिलों में संक्रमण के नए मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है।

इस बीच, राज्य में पिछले 10 दिनों के दौरान ब्लैक फंगस (म्यूकोरमाइकोसिस) के 83 नए मामले सामने आने के साथ इसके कुल मामलों की संख्या बढ़कर 5,046 हो गयी। इसके कारण अब तक राज्य में 455 लोगों की मौत हो चुकी है।

आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में अब ब्लैक फंगस के 272 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 4,319 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू