देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 1,233 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,233 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 4,30,23,215 हो गई जबकि उपचाराधीन रोगियों की संख्या 14,704 रह गई है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

नयी दिल्ली, 30 मार्च भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,233 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 4,30,23,215 हो गई जबकि उपचाराधीन रोगियों की संख्या 14,704 रह गई है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 31 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,21,101 हो गई।

मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन रोगियों की संख्या संक्रमितों की कुल तादाद का 0.03 प्रतिशत है जबकि संक्रमण से उबरने की दर 98.75 फीसद है।

चौबीस घंटे के दौरान कोविड-19 रोगियों की संख्या में 674 की कमी आई है। दैनिक संक्रमण दर 0.20 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.25 फीसद है।

बीते 24 घंटे में 6,24,022 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। देश में अब तक 78.85 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।

संक्रमण से उबर चुके लोगों की संख्या 4,24,87,410 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। भारत में अब तक कोविड-19 टीके की 183.82 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।

कोविड-19 से मौत के 31 नए मामलों में से 22 मामले केरल से सामने आए।

देश में कोविड-19 से अब तक कुल 5,21,101 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से महाराष्ट्र में 1,47,780, केरल में 67,844, कर्नाटक में 40,052, तमिलनाडु में 38,025, दिल्ली में 26,151, उत्तर प्रदेश में 23,494 और पश्चिम बंगाल में 21,197 लोगों की मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\