देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 12,134 नये मामले, 302 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में कोविड-19 के 12,134 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15 लाख से अधिक हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, नौ अक्टूबर महाराष्ट्र में कोविड-19 के 12,134 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15 लाख से अधिक हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 15,06,018 हो गई है।

यह भी पढ़े | RSS चीफ मोहन भागवत ने कहा-दुनिया में सबसे ज्यादा संतुष्ट भारत के मुसलमान.

उन्होंने बताया कि राज्य में शुक्रवार को 302 मौतें हुईं जिससे मृतक संख्या बढ़कर 39,732 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि दिन में अस्पतालों से 17,323 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई जिससे राज्य में ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 12,29,339 हो गई। राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,36,491 है।

यह भी पढ़े | Fodder Scam: चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव को मिली जमानत, फिलहाल जेल में ही रहेंगे.

दिन में मुंबई शहर में कोविड-19 के 2,289 नये मामले सामने आये जिससे महानगर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,25,073 हो गई। वहीं मुंबई में मृतक संख्या बढ़कर 9,343 हो गई। इनमें से 47 मरीजों की मौत शुक्रवार को हुई।

पुणे शहर में कोविड-19 के 713 नये मामले सामने आये जिससे शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,63,617 हो गई जबकि 17 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 3,702 हो गई।

राज्य में अभी तक 74,87,383 जांच हुई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\