देश की खबरें | गुजरात में कोरोना वायरस के 12,131 नए मामले, 30 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 12,131 नए मरीजों की पुष्टि हुई है और 30 लोगों की महामारी से मौत हुयी है । एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है ।

अहमदाबाद, 28 जनवरी गुजरात में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 12,131 नए मरीजों की पुष्टि हुई है और 30 लोगों की महामारी से मौत हुयी है । एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है ।

स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि राज्य में कुल मामले 11,32,791 हो गए हैं जिनमें से 10,14,501 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। वहीं वायरस 10,375 संक्रमितों की जान ले चुका है।

बयान के अनुसार अहमदाबाद में सबसे ज्यादा 4,046 नए मामले मिले हैं। इसके बाद वडोदरा शहर में 1,999 और राजकोट शहर में 958 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

इसमें कहा गया है कि राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1,07,915 है जिनमें से 297 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

इसके अनुसार, राज्य में आज कोविड रोधी टीके की 1.94 लाख खुराकें लगाई गई जिसके बाद अबतक 9.73 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

गुजरात से सटे दादर नगर हवली और दमन और दीव में कोविड के 21 नए मरीज़ मिले जिसके बाद कुल मामले 11,284 पहुंच गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की तादाद 128 है जबकि 11,152 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। वहीं चार लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट