देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड के 121 नए मामले, कोई मौत नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस के 121 नए मरीज मिले। इससे एक दिन पहले 224 संक्रमितों की पुष्टि हुई थी।
मुंबई, नौ मई महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस के 121 नए मरीज मिले। इससे एक दिन पहले 224 संक्रमितों की पुष्टि हुई थी।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कोविड के कुल मामले 78,79,278 पर पहुंच गए हैं। वहीं पिछल 24 घंटे में किसी भी संक्रमित की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 1,47,847 पर स्थिर है।
विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में राज्य में मिले कुल मामलों में से आधे मुंबई से हैं। राजधानी में 63 मरीजों की पुष्टि हुई है।
विभाग ने बुलेटिन में बताया कि रत्नागिरी, जलगांव, नंदुरबार, लातूर, अमरावती, अकोला, बुलढाणा, वर्धा, यवतमाल, भंडारा, गोंदिया और गढ़चिरौली जिलों में कोई भी शख्स उपचाराधीन नहीं है।
उसमें बताया गया है कि बीते 24 घंटे में 82 मरीज संक्रमण से उबरे हैं जिसके बाद अब तक कुल 77,30,209 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। राज्य में 1343 लोग संक्रमण का उपचार करा रहे हैं।
राज्य में संक्रमण से मुक्त होने की दर 98.11 फीसदी और मृत्यु दर 1.87 प्रतिशत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)