विदेश की खबरें | पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में ‘टीटीपी’ के 12 आतंकवादी मारे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने बुधवार को देश के अशांत पश्चिमोत्तर क्षेत्र में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के 12 आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पेशावर, आठ फरवरी पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने बुधवार को देश के अशांत पश्चिमोत्तर क्षेत्र में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के 12 आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सरकार ने आतंकी हमलों में बढ़ोतरी के बाद “गैरकानूनी समूहों” के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।

आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) के अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण वजीरिस्तान की सीमा से सटे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवत जिले में कार्रवाई के दौरान आतंकवादियों के वाहन को निशाना बनाया गया।

टीटीपी के अजहरुद्दीन समूह के आतंकवादियों को सीटीडी द्वारा तब रोका गया जब वे निकटवर्ती टैंक जिले की ओर भाग रहे थे और बाद में हुई गोलीबारी में, उनमें से 12 को मार गिराया गया।

उन्होंने बताया कि मारे गए लोगों के कब्जे से हथियार, गोला-बारूद और अफगान मुद्रा बरामद की गई। उन्होंने बताया कि टीटीपी जैसे आतंकी समूहों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के सरकार के हालिया फैसले के बीच, यह कार्रवाई पूर्व खुफिया जानकारी के आधार पर की गई ।

पेशावर मस्जिद में 30 जनवरी को हुए हमले में तालिबान के एक आत्मघाती हमलावर ने दोपहर की नमाज के दौरान विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया था। इसमें 101 लोग मारे गए और 200 से अधिक घायल हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट