देश की खबरें | राजस्थान में सड़क हादसे में आठ बच्चों सहित 12 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने संवेदना व्यक्त की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के धौलपुर जिले के बाडी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात बस और टेंपो के बीच हुई टक्कर में आठ बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा घायल हो गया।

जयपुर, 20 अक्टूबर राजस्थान के धौलपुर जिले के बाडी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात बस और टेंपो के बीच हुई टक्कर में आठ बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा घायल हो गया।

बाडी थानाधिकारी शिवलहरी मीणा ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब ग्वालियर से जयपुर जा रही तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस ने सुमीपुर के पास टेंपो को टक्कर मार दी। यह दुर्घटना धौलपुर जिले में करौली-धौलपुर राजमार्ग पर हुई।

उन्होंने बताया कि हादसे में एक दंपति और आठ बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई। पीड़ित एक ही परिवार के थे और शादी समारोह से लौट रहे थे।

मीणा ने बताया कि मृतकों की पहचान इरफान उर्फ बंटी (38), उसकी पत्नी जूली (34), बेटी आसमा (14), बेटा सलमान (8), परवीन (32), जरीना (35), शाकिर (6), सनीफ (9), अजान (5), आशियाना (10), सूफी (7) और दानिश (10) के रूप में हुई है।

वे बाड़ी के करीम गुमवत कॉलोनी के निवासी थे और बरौली गांव में आयोजित कार्यक्रम से घर लौट रहे थे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरि किशन ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां 11 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक की मौत जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हुई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत पर रविवार को दुख जताया और पीड़ित परिवारों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की।

मोदी ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने “एक्स” अकाउंट पर कहा, "राजस्थान के धौलपुर में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें मासूम बच्चों सहित जान गंवाने वालों के शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

पीएमओ ने कहा कि राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है।

पीएमओ ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री ने इस घटना के पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की।

पीएमओ ने कहा, "प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गयी है। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।”

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अन्य नेताओं ने भी घटना पर दुख जताया।

शर्मा ने अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी